भजनसंहिता 119

जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।

Psalm 119:9 (UKJV) Wherewithal shall a young man cleanse his way? by taking heed thereto according to your word.

7जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूंगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूंगा।

8मैं तेरी विधियों को मानूंगा: मुझे पूरी रीति से न तज!

9जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।

10मैं पूरे मन से तेरी खोज मे लगा हूं; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे!

11मैं ने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है, कि तेरे विरुद्ध पाप न करूं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.