भजनसंहिता 119

मैं तेरी विधियों को मानूंगा: मुझे पूरी रीति से न तज!

Psalm 119:8 (UKJV) I will keep your statutes: O forsake me not utterly.

6तब मैं तेरी सब आज्ञाओं की ओर चित्त लगाए रहूंगा, और मेरी आशा न टूटेगी।

7जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूंगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूंगा।

8मैं तेरी विधियों को मानूंगा: मुझे पूरी रीति से न तज!

9जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।

10मैं पूरे मन से तेरी खोज मे लगा हूं; मुझे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटकने न दे!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.