1मैं अपनी आंखें पर्वतों की ओर लगाऊंगा। मुझे सहायता कहां से मिलेगी?
2मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है॥
3वह तेरे पांव को टलने न देगा, तेरा रक्षक कभी न ऊंघेगा।
4सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊंघेगा और न सोएगा॥
5यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।