1जब लोगों ने मुझ से कहा, कि हम यहोवा के भवन को चलें, तब मैं आनन्दित हुआ।
2हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!
3हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।
4वहां याह के गोत्र गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।
5वहां तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये धरे हुए हैं॥