भजनसंहिता 144

मनुष्य तो सांस के समान है; उसके दिन ढलती हुई छाया के समान हैं॥

Psalm 144:4 (UKJV) Man is like to vanity: his days are as a shadow that passes away.

2वह मेरे लिये करूणानिधान और गढ़, ऊंचा स्थान और छुड़ाने वाला है, वह मेरी ढ़ाल और शरण स्थान है, जो मेरी प्रजा को मेरे वश में कर देता है॥

3हे यहोवा, मनुष्य क्या है कि तू उसकी सुधि लेता है, या आदमी क्या है, कि तू उसकी कुछ चिन्ता करता है?

4मनुष्य तो सांस के समान है; उसके दिन ढलती हुई छाया के समान हैं॥

5हे यहोवा, अपने स्वर्ग को नीचा करके उतर आ! पहाड़ों को छू तब उन से धुंआं उठेगा!

6बिजली कड़का कर उन को तितर बितर कर दे, अपने तीर चला कर उन को घबरा दे!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.