13तेरा राज्य युग युग का और तेरी प्रभुता सब पीढ़ियों तक बनी रहेगी॥
14यहोवा सब गिरते हुओं को संभालता है, और सब झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है।
15सभों की आंखें तेरी ओर लगी रहती हैं, और तू उन को आहार समय पर देता है।
16तू अपनी मुट्ठी खोल कर, सब प्राणियों को आहार से तृप्त करता है।
17यहोवा अपनी सब गति में धर्मी और अपने सब कामों में करूणामय है।