भजनसंहिता 20

वह तेरे सब अन्नबलियों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे।

Psalm 20:3 (UKJV) Remember all your offerings, and accept your burnt sacrifice; Selah.

1संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊंचे स्थान पर नियुक्त करे!

2वह पवित्र स्थान से तेरी सहायता करे, और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!

3वह तेरे सब अन्नबलियों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे।

4वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सुफल करे!

5तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊंचे स्वर से हर्षित होकर गाएंगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुंह मांगा वरदान दे्

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.