भजनसंहिता 20

किसी को रथों को, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।

Psalm 20:7 (UKJV) Some trust in chariots, and some in horses: but we will remember the name of the LORD our God.

5तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊंचे स्वर से हर्षित होकर गाएंगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुंह मांगा वरदान दे्

6अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है; वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करने वाले पराक्रम से अपने पवित्र स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा।

7किसी को रथों को, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।

8वे तो झुक गए और गिर पड़े परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं॥

9हे यहोवा, बचा ले; जिस दिन हम पुकारें तो महाराजा हमें उत्तर दे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.