भजनसंहिता 20

अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है; वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करने वाले पराक्रम से अपने पवित्र स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा।

Psalm 20:6 (UKJV) Now know I that the LORD saves his anointed; he will hear him from his holy heaven with the saving strength of his right hand.

4वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सुफल करे!

5तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊंचे स्वर से हर्षित होकर गाएंगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुंह मांगा वरदान दे्

6अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है; वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करने वाले पराक्रम से अपने पवित्र स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा।

7किसी को रथों को, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।

8वे तो झुक गए और गिर पड़े परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.