भजनसंहिता 29

यहोवा की वाणी से हरिणियों का गर्भपात हो जाता है। और अरण्य में पतझड़ होती है; और उसके मन्दिर में सब कोई महिमा ही महिमा बोलता रहता है॥

Psalm 29:9 (UKJV) The voice of the LORD makes the hinds to calve, and discovers the forests: and in his temple does every one speak of his glory.

7यहोवा की वाणी आग की लपटों को चीरती है।

8यहोवा की वाणी वन को हिला देती है, यहोवा कादेश के वन को भी कंपाता है॥

9यहोवा की वाणी से हरिणियों का गर्भपात हो जाता है। और अरण्य में पतझड़ होती है; और उसके मन्दिर में सब कोई महिमा ही महिमा बोलता रहता है॥

10जलप्रलय के समय यहोवा विराजमान था; और यहोवा सर्वदा के लिये राजा होकर विराजमान रहता है।

11यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा; यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.