भजनसंहिता 33

वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तार वाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ।

Psalm 33:2 (UKJV) Praise the LORD with harp: sing unto him with the psaltery and an instrument of ten strings.

1हे धर्मियों यहोवा के कारण जयजयकार करो क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करनी सोहती है।

2वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तार वाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ।

3उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ॥

4क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम सच्चाई से होता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.