भजनसंहिता 33

क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम सच्चाई से होता है।

Psalm 33:4 (UKJV) For the word of the LORD is right; and all his works are done in truth.

2वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तार वाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ।

3उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ॥

4क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम सच्चाई से होता है।

5वह धर्म और न्याय से प्रीति रखता है; यहोवा की करूणा से पृथ्वी भरपूर है॥

6आकाशमण्डल यहोवा के वचन से, और उसके सारे गण उसके मुंह ही श्वास से बने।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.