भजनसंहिता 33

वह धर्म और न्याय से प्रीति रखता है; यहोवा की करूणा से पृथ्वी भरपूर है॥

Psalm 33:5 (UKJV) He loves righteousness and judgment: the earth is full of the goodness of the LORD.

3उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ॥

4क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम सच्चाई से होता है।

5वह धर्म और न्याय से प्रीति रखता है; यहोवा की करूणा से पृथ्वी भरपूर है॥

6आकाशमण्डल यहोवा के वचन से, और उसके सारे गण उसके मुंह ही श्वास से बने।

7वह समुद्र का जल ढेर की नाईं इकट्ठा करता; वह गहिरे सागर को अपने भण्डार में रखता है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.