भजनसंहिता 37

बुराई को छोड़ भलाई कर; और तू सर्वदा बना रहेगा।

Psalm 37:27 (UKJV) Depart from evil, and do good; and dwell for evermore.

25मैं लड़कपन से लेकर बुढ़ापे तक देखता आया हूं; परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, और न उसके वंश को टुकड़े मांगते देखा है।

26वह तो दिन भर अनुग्रह कर करके ऋण देता है, और उसके वंश पर आशीष फलती रहती है॥

27बुराई को छोड़ भलाई कर; और तू सर्वदा बना रहेगा।

28क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा।

29धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और उस में सदा बसे रहेंगे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.