भजनसंहिता 37

धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और उस में सदा बसे रहेंगे॥

Psalm 37:29 (UKJV) The righteous shall inherit the land, and dwell therein for ever.

27बुराई को छोड़ भलाई कर; और तू सर्वदा बना रहेगा।

28क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा।

29धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और उस में सदा बसे रहेंगे॥

30धर्मी अपने मुंह से बुद्धि की बातें करता, और न्याय का वचन कहता है।

31उसके परमेश्वर की व्यवस्था उसके हृदय में बनी रहती है, उसके पैर नहीं फिसलते॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.