भजनसंहिता 4

धर्म के बलिदान चढ़ाओ, और यहोवा पर भरोसा रखो॥

Psalm 4:5 (UKJV) Offer the sacrifices of righteousness, and put your trust in the LORD.

3यह जान रखो कि यहोवा ने भक्त को अपने लिये अलग कर रखा है; जब मैं यहोवा को पुकारूंगा तब वह सुन लेगा॥

4कांपते रहो और पाप मत करो; अपने अपने बिछौने पर मन ही मन सोचो और चुपचाप रहो।

5धर्म के बलिदान चढ़ाओ, और यहोवा पर भरोसा रखो॥

6बहुत से हैं जो कहते हैं, कि कौन हम को कुछ भलाई दिखाएगा? हे यहोवा तू अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका!

7तू ने मेरे मन में उससे कहीं अधिक आनन्द भर दिया है, जो उन को अन्न और दाखमधु की बढ़ती से होता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.