भजनसंहिता 44

तू क्यों अपना मुंह छिपा लेता है? और हमारा दु:ख और सताया जाना भूल जाता है?

Psalm 44:24 (UKJV) Wherefore hide you your face, and forget our affliction and our oppression?

22परन्तु हम दिन भर तेरे निमित्त मार डाले जाते हैं, और उन भेड़ों के समान समझे जाते हैं जो वध होने पर हैं॥

23हे प्रभु, जाग! तू क्यों सोता है? उठ! हम को सदा के लिये त्याग न दे!

24तू क्यों अपना मुंह छिपा लेता है? और हमारा दु:ख और सताया जाना भूल जाता है?

25हमारा प्राण मिट्टी से लग गया; हमारा पेट भूमि से सट गया है।

26हमारी सहायता के लिये उठ खड़ा हो! और अपनी करूणा के निमित्त हम को छुड़ा ले॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.