भजनसंहिता 49

क्या ऊंच, क्या नीच क्या धनी, क्या दरिद्र, कान लगाओ!

Psalm 49:2 (UKJV) Both low and high, rich and poor, together.

1हे देश देश के सब लोगों यह सुनो! हे संसार के सब निवासियों, कान लगाओ!

2क्या ऊंच, क्या नीच क्या धनी, क्या दरिद्र, कान लगाओ!

3मेरे मुंह से बुद्धि की बातें निकलेंगी; और मेरे हृदय की बातें समझ की होंगी।

4मैं नीतिवचन की ओर अपना कान लगाऊंगा, मैं वीणा बजाते हुए अपनी गुप्त बात प्रकाशित करूंगा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.