भजनसंहिता 49

मेरे मुंह से बुद्धि की बातें निकलेंगी; और मेरे हृदय की बातें समझ की होंगी।

Psalm 49:3 (UKJV) My mouth shall speak of wisdom; and the meditation of my heart shall be of understanding.

1हे देश देश के सब लोगों यह सुनो! हे संसार के सब निवासियों, कान लगाओ!

2क्या ऊंच, क्या नीच क्या धनी, क्या दरिद्र, कान लगाओ!

3मेरे मुंह से बुद्धि की बातें निकलेंगी; और मेरे हृदय की बातें समझ की होंगी।

4मैं नीतिवचन की ओर अपना कान लगाऊंगा, मैं वीणा बजाते हुए अपनी गुप्त बात प्रकाशित करूंगा॥

5विपत्ति के दिनों में जब मैं अपने अड़ंगा मारने वालों की बुराइयों से घिरूं, तब मैं क्यों डरूं?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.