भजनसंहिता 6

मेरा प्राण भी बहुत खेदित है। और तू, हे यहोवा, कब तक?

Psalm 6:3 (UKJV) My soul is also sore vexed: but you, O LORD, how long?

1हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डांट, और न झुंझलाहट में मुझे ताड़ना दे।

2हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूं; हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हडि्डयों में बेचैनी है।

3मेरा प्राण भी बहुत खेदित है। और तू, हे यहोवा, कब तक?

4लौट आ, हे यहोवा, और मेरे प्राण बचा अपनी करूणा के निमित्त मेरा उद्धार कर।

5क्योंकि मृत्यु के बाद तेरा स्मरण नहीं होता; अधोलोक में कौन तेरा धन्यवाद करेगा?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.