भजनसंहिता 71

तू मेरी बड़ाई को बढ़ाएगा, और फिर कर मुझे शान्ति देगा॥

Psalm 71:21 (UKJV) You shall increase my greatness, and comfort me on every side.

19और हे परमेश्वर, तेरा धर्म अति महान है॥ तू जिसने महाकार्य किए हैं, हे परमेश्वर तेरे तुल्य कौन है?

20तू ने तो हम को बहुत से कठिन कष्ट दिखाए हैं परन्तु अब तू फिर से हम को जिलाएगा; और पृथ्वी के गहिरे गड़हे में से उबार लेगा।

21तू मेरी बड़ाई को बढ़ाएगा, और फिर कर मुझे शान्ति देगा॥

22हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊंगा; हे इस्राएल के पवित्र मैं वीणा बजा कर तेरा भजन गाऊंगा।

23जब मैं तेरा भजन गाऊंगा, तब अपने मुंह से और अपने प्राण से भी जो तू ने बचा लिया है, जयजयकार करूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.