भजनसंहिता 72

उसके साम्हने जंगल के रहने वाले घुटने टेकेंगे, और उसके शत्रु मिट्टी चाटेंगे।

Psalm 72:9 (UKJV) They that dwell in the wilderness shall bow before him; and his enemies shall lick the dust.

7उसके दिनों में धर्मी फूले फलेंगे, और जब तक चन्द्रमा बना रहेगा, तब तक शान्ति बहुत रहेगी॥

8वह समुद्र से समुद्र तक और महानद से पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करेगा।

9उसके साम्हने जंगल के रहने वाले घुटने टेकेंगे, और उसके शत्रु मिट्टी चाटेंगे।

10तर्शीश और द्वीप द्वीप के राजा भेंट ले आएंगे, शेबा और सबा दोनों के राजा द्रव्य पहुंचाएंगे।

11सब राजा दण्डवत करेंगे, जाति जाति के लोग उसके आधीन हो जाएंगे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.