भजनसंहिता 77

मैंने प्राचीन काल के दिनों को, और युग युग के वर्षों को सोचा है।

Psalm 77:5 (UKJV) I have considered the days of old, the years of ancient times.

3मैं परमेश्वर का स्मरण कर करके करहाता हूं; मैं चिन्ता करते करते मूर्छित हो चला हूं। (सेला)

4तू मुझे झपक्की लगने नहीं देता; मैं ऐसा घबराया हूं कि मेरे मुंह से बात नहीं निकलती॥

5मैंने प्राचीन काल के दिनों को, और युग युग के वर्षों को सोचा है।

6मैं रात के समय अपने गीत को स्मरण करता; और मन में ध्यान करता हूं, और मन में भली भांति विचार करता हूं:

7क्या प्रभु युग युग के लिये छोड़ देगा; और फिर कभी प्रसन्न न होगा?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.