भजनसंहिता 77

मैं रात के समय अपने गीत को स्मरण करता; और मन में ध्यान करता हूं, और मन में भली भांति विचार करता हूं:

Psalm 77:6 (UKJV) I call to remembrance my song in the night: I commune with mine own heart: and my spirit made diligent search.

4तू मुझे झपक्की लगने नहीं देता; मैं ऐसा घबराया हूं कि मेरे मुंह से बात नहीं निकलती॥

5मैंने प्राचीन काल के दिनों को, और युग युग के वर्षों को सोचा है।

6मैं रात के समय अपने गीत को स्मरण करता; और मन में ध्यान करता हूं, और मन में भली भांति विचार करता हूं:

7क्या प्रभु युग युग के लिये छोड़ देगा; और फिर कभी प्रसन्न न होगा?

8क्या उसकी करूणा सदा के लिये जाती रही? क्या उसका वचन पीढ़ी पीढ़ी के लिये निष्फल हो गया है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.