भजनसंहिता 78

और उसने अपने द्रोहियों को मार कर पीछे हटा दिया; और उनकी सदा की नामधराई कराई॥

Psalm 78:66 (UKJV) And he stroke his enemies in the hinder parts: he put them to a perpetual reproach.

64उनके याजक तलवार से मारे गए, और उनकी विधवाएं रोने न पाईं।

65तब प्रभु मानो नींद से चौंक उठा, और ऐसे वीर के समान उठा जो दाखमधु पीकर ललकारता हो।

66और उसने अपने द्रोहियों को मार कर पीछे हटा दिया; और उनकी सदा की नामधराई कराई॥

67फिर उसने यूसुफ के तम्बू को तज दिया; और एप्रैम के गोत्रा को न चुना;

68परन्तु यहूदा ही के गोत्र को, और अपने प्रिय सिय्योन पर्वत को चुन लिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.