भजनसंहिता 85

हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर हम को फेर, और अपना क्रोध हम पर से दूर कर!

Psalm 85:4 (UKJV) Turn us, O God of our salvation, and cause yours anger toward us to cease.

2तू ने अपनी प्रजा के अधर्म को क्षमा किया है; और उसके सब पापों को ढांप दिया है।

3तू ने अपने रोष को शान्त किया है; और अपने भड़के हुए कोप को दूर किया है॥

4हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर हम को फेर, और अपना क्रोध हम पर से दूर कर!

5क्या तू हम पर सदा कोपित रहेगा? क्या तू पीढ़ी से पीढ़ी तक कोप करता रहेगा?

6क्या तू हम को फिर न जिलाएगा, कि तेरी प्रजा तुझ में आनन्द करे?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.