भजनसंहिता 89

तू ने उसके द्रोहियों को प्रबल किया; और उसके सब शत्रुओं को आनन्दित किया है।

Psalm 89:42 (UKJV) You have set up the right hand of his adversaries; you have made all his enemies to rejoice.

40तू ने उसके सब बाड़ों को तोड़ डाला है, और उसके गढ़ों को उजाड़ दिया है।

41सब बटोही उसको लूट लेते हैं, और उसके पड़ोसियों में उसकी नामधराई होती है।

42तू ने उसके द्रोहियों को प्रबल किया; और उसके सब शत्रुओं को आनन्दित किया है।

43फिर तू उसकी तलवार की धार को मोड़ देता है, और युद्ध में उसके पांव जमने नहीं देता।

44तू ने उसका तेज हर लिया है और उसके सिंहासन को भूमि पर पटक दिया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.