भजनसंहिता 91

तेरे निकट हजार, और तेरी दाहिनी ओर दस हजार गिरेंगे; परन्तु वह तेरे पास न आएगा।

Psalm 91:7 (UKJV) A thousand shall fall at your side, and ten thousand at your right hand; but it shall not come nigh you.

5तू न रात के भय से डरेगा, और न उस तीर से जो दिन को उड़ता है,

6न उस मरी से जो अन्धेरे में फैलती है, और न उस महारोग से जो दिन दुपहरी में उजाड़ता है॥

7तेरे निकट हजार, और तेरी दाहिनी ओर दस हजार गिरेंगे; परन्तु वह तेरे पास न आएगा।

8परन्तु तू अपनी आंखों की दृष्टि करेगा और दुष्टों के अन्त को देखेगा॥

9हे यहोवा, तू मेरा शरण स्थान ठहरा है। तू ने जो परमप्रधान को अपना धाम मान लिया है,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.