भजनसंहिता 94

हे पृथ्वी के न्यायी उठ; और घमण्ड़ियों को बदला दे!

Psalm 94:2 (UKJV) Lift up yourself, you judge of the earth: render a reward to the proud.

1हे यहोवा, हे पलटा लेने वाले ईश्वर, हे पलटा लेने वाले ईश्वर, अपना तेज दिखा!

2हे पृथ्वी के न्यायी उठ; और घमण्ड़ियों को बदला दे!

3हे यहोवा, दुष्ट लोग कब तक, दुष्ट लोग कब तक डींग मारते रहेंगे?

4वे बकते और ढ़िठाई की बातें बोलते हैं, सब अनर्थकारी बड़ाई मारते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.