भजनसंहिता 99

यहोवा सिय्योन में महान है; और वह देश देश के लोगों के ऊपर प्रधान है।

Psalm 99:2 (UKJV) The LORD is great in Zion; and he is high above all the people.

1यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग कांप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!

2यहोवा सिय्योन में महान है; और वह देश देश के लोगों के ऊपर प्रधान है।

3वे तेरे महान और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें! वह तो पवित्र है।

4राजा की सामर्थ्य न्याय से मेल रखती है, तू ही ने सीधाई को स्थापित किया; न्याय और धर्म को याकूब में तू ही ने चालू किया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.