प्रकटीकरण 21

और जाति जाति के लोग उस की ज्योति में चले फिरेंगे, और पृथ्वी के राजा अपने अपने तेज का सामान उस में लाएंगे।

Revelation 21:24 (UKJV) And the nations of them which are saved shall walk in the light of it: and the kings of the earth do bring their glory and honour into it.

22और मैं ने उस में कोई मंदिर न देखा, क्योंकि सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, और मेम्ना उसका मंदिर हैं।

23और उस नगर में सूर्य और चान्द के उजाले का प्रयोजन नहीं, क्योंकि परमेश्वर के तेज से उस में उजाला हो रहा है, और मेम्ना उसका दीपक है।

24और जाति जाति के लोग उस की ज्योति में चले फिरेंगे, और पृथ्वी के राजा अपने अपने तेज का सामान उस में लाएंगे।

25और उसके फाटक दिन को कभी बन्द न होंगे, और रात वहां न होगी।

26और लोग जाति जाति के तेज और विभव का सामान उस में लाएंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.