प्रकटीकरण 9

पहिली विपत्ति बीत चुकी, देखो अब इन के बाद दो विपत्तियां और होने वाली हैं॥

Revelation 9:12 (UKJV) One woe is past; and, behold, there come two woes more hereafter.

10और उन की पूंछ बिच्छुओं की सी थीं, और उन में डंक थे, और उन्हें पांच महीने तक मनुष्यों को दुख पहुंचाने की जो सामर्थ थी, वह उन की पूंछों में थी।

11अथाह कुण्ड का दूत उन पर राजा था, उसका नाम इब्रानी में अबद्दोन, और यूनानी में अपुल्लयोन है॥

12पहिली विपत्ति बीत चुकी, देखो अब इन के बाद दो विपत्तियां और होने वाली हैं॥

13और जब छठवें स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो जो सोने की वेदी परमेश्वर के साम्हने है उसके सींगो में से मैं ने ऐसा शब्द सुना।

14मानों कोई छठवें स्वर्गदूत से जिस के पास तुरही थी कह रहा है कि उन चार स्वर्गदूतों को जो बड़ी नदी फुरात के पास बन्धे हुए हैं, खोल दे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.