श्रेष्ठगीत 6

मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात बलसान की क्यारियों की ओर गया है, कि बारी में अपनी भेड़-बकरियां चराए और सोसन फूल बटोरे।

Song of Solomon 6:2 (UKJV) My beloved is gone down into his garden, to the beds of spices, to feed in the gardens, and to gather lilies.

1हे स्त्रियों में परम सुन्दरी, तेरा प्रेमी कहां गया? तेरा प्रेमी कहां चला गया कि हम तेरे संग उसको ढूंढने निकलें?

2मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात बलसान की क्यारियों की ओर गया है, कि बारी में अपनी भेड़-बकरियां चराए और सोसन फूल बटोरे।

3मैं अपने प्रेमी की हूं और मेरा प्रेमी मेरा है, वह अपनी भेड़-बकरियां सोसन फूलों के बीच चराता है।

4हे मेरी प्रिय, तू तिर्सा की नाईं सुन्दरी है तू यरूशलेम के समान रूपवान है, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.