श्रेष्ठगीत 7

दोदाफलों से सुगन्ध आ रही है, और हमारे द्वारों पर सब भांति के उत्तम फल हैं, नये और पुराने भी, जो, हे मेरे प्रेमी, मैं ने तेरे लिये इकट्ठे कर रखे हैं॥

Song of Solomon 7:13 (UKJV) The mandrakes give a smell, and at our gates are all manner of pleasant fruits, new and old, which I have laid up for you, O my beloved.

11हे मेरे प्रेमी, आ, हम खेतों में निकल जाएं और गांवों में रहें;

12फिर सबेरे उठ कर दाख की बारियों में चलें, और देखें कि दाखलता में कलियें लगी हैं कि नहीं, कि दाख के फूल खिलें हैं या नहीं, और अनार फूले हैं वा नहीं वहां मैं तुझ को अपना प्रेम दिखाऊंगी।

13दोदाफलों से सुगन्ध आ रही है, और हमारे द्वारों पर सब भांति के उत्तम फल हैं, नये और पुराने भी, जो, हे मेरे प्रेमी, मैं ने तेरे लिये इकट्ठे कर रखे हैं॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.