1 इतिहास 23

एलीआजर पुत्रहीन मर गया, उसके केवल बेटियां हुई; सो कीश के पुत्रों ने जो उनके भाई थे उन्हें ब्याह लिया।

1 Chronicles 23:22 (UKJV) And Eleazar died, and had no sons, but daughters: and their brethren the sons of Kish took them.

20उज्जीएल के पुत्रें में से मुख्य तो मीका और दूसरा यिश्शिय्याह था।

21मरारी के पुत्र: महली और मूशी। महली के पुत्र: एलीआजर और कीश थे।

22एलीआजर पुत्रहीन मर गया, उसके केवल बेटियां हुई; सो कीश के पुत्रों ने जो उनके भाई थे उन्हें ब्याह लिया।

23मूशी के पुत्र: महली; एदोर और यरेमोत यह तीन थे।

24लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही थे, ये नाम ले ले कर, एक एक पुरुष कर के गिने गए, और बीस वर्ष की वा उस से अधिक अवस्था के थे और यहोवा के भवन में सेवा टहल करते थे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.