1 इतिहास 9

मेशेलेम्याह का पुत्र जकर्याह मिलापवाले तम्बू का द्वारपाल था।

1 Chronicles 9:21 (UKJV) And Zechariah the son of Meshelemiah was gate keeper of the door of the tabernacle of the congregation.

19और शल्लूम जो कोरे का पुत्र, एब्यासाप का पोता, और कोरह का परपोता था, और उसके भाई जो उसके मूलपुरुष के घराने के अर्थात कोरही थे, वह इस काम के अधिकारी थे, कि वे तम्बू के द्वारपाल हों। उनके पुरखा तो यहोवा की छावनी के अधिकारी, और पैठाव के रखवाले थे।

20और अगले समय में एलीआज़र का पुत्र पीनहास जिसके संग यहोवा रहता था वह उनका प्रधान था।

21मेशेलेम्याह का पुत्र जकर्याह मिलापवाले तम्बू का द्वारपाल था।

22ये सब जो द्वारपाल होने को चुने गए, वह दो सौ बारह थे। ये जिनके पुरखाओं को दाऊद और शमूएल दशीं ने विश्वासयोग्य जान कर ठहराया था, वह अपने अपने गांव में अपनी अपनी वंशावली के अनुसार गिने गए।

23सो वे और उनकी सन्तान यहोवा के भवन अर्थात तम्बू के भवन के फाटकों का अधिकार बारी बारी रखते थे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.