2 इतिहास 19

तब हनानी नाम दशीं का पुत्र येहू यहोशापात राजा से भेंट करने को निकला और उस से कहने लगा, क्या दुष्टों की सहायता करनी और यहोवा के बैरियों से प्रेम रखना चाहिये? इस काम के कारण यहोवा की ओर से तुझ पर क्रोध भड़का है।

2 Chronicles 19:2 (UKJV) And Jehu the son of Hanani the seer went out to meet him, and said to king Jehoshaphat, Should you help the ungodly, and love them that hate the LORD? therefore is wrath upon you from before the LORD.

1और यहूदा का राजा यहोशापात यरूशलेम को अपने भवन में कुशल से लौट गया।

2तब हनानी नाम दशीं का पुत्र येहू यहोशापात राजा से भेंट करने को निकला और उस से कहने लगा, क्या दुष्टों की सहायता करनी और यहोवा के बैरियों से प्रेम रखना चाहिये? इस काम के कारण यहोवा की ओर से तुझ पर क्रोध भड़का है।

3तौभी तुझ में कुछ अच्छी बातें पाई जाती हैं। तू ने तो देश में से अशेरों को नाश किया और उपने मन को परमेश्वर की खोज में लगाया है।

4यहोशापात यरूशलेम में रहता था, और उसने बेर्शेबा से ले कर एप्रैम के पहाड़ी देश तक अपनी प्रजा में फिर दौरा कर के, उन को उनके पितरों के परमेश्वर यहोवा की ओर फेर दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.