प्रेरितों 19

सो अपनी सेवा करने वालों में से तीमुथियुस और इरास्तुस को मकिदुनिया में भेजकर आप कुछ दिन आसिया में रह गया।

Acts 19:22 (UKJV) So he sent into Macedonia two of them that ministered unto him, Timotheus and Erastus; but he himself stayed in Asia for a season.

20यों प्रभु का वचन बल पूर्वक फैलता गया और प्रबल होता गया॥

21जब ये बातें हो चुकीं, तो पौलुस ने आत्मा में ठाना कि मकिदुनिया और अखाया से होकर यरूशलेम को जाऊं, और कहा, कि वहां जाने के बाद मुझे रोम को भी देखना अवश्य है।

22सो अपनी सेवा करने वालों में से तीमुथियुस और इरास्तुस को मकिदुनिया में भेजकर आप कुछ दिन आसिया में रह गया।

23उस समय उस पन्थ के विषय में बड़ा हुल्लड़ हुआ।

24क्योंकि देमेत्रियुस नाम का एक सुनार अरितमिस के चान्दी के मन्दिर बनवाकर कारीगरों को बहुत काम दिलाया करता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.