वायरनम्ही 23

इस कारण से कि जब तुम मिस्र से निकल कर आते थे तब उन्होंने अन्न जल ले कर मार्ग में तुम से भेंट नहीं की, और यह भी कि उन्होंने अरम्नहरैम देश के पतोर नगर वाले बोर के पुत्र बिलाम को तुझे शाप देने के लिये दक्षिणा दी।

Deuteronomy 23:4 (UKJV) Because they met you not with bread and with water in the way, when all of you came forth out of Egypt; and because they hired against you Balaam the son of Beor of Pethor of Mesopotamia, to curse you.

2कोई कुकर्म से जन्मा हुआ यहोवा की सभा में न आने पाए; किन्तु दस पीढ़ी तक उसके वंश का कोई यहोवा की सभा में न आने पाए॥

3कोई अम्मोनी वा मोआबी यहोवा की सभा में न आने पाए; उनकी दसवीं पीढ़ी तक का कोई यहोवा की सभा में कभी न आने पाए;

4इस कारण से कि जब तुम मिस्र से निकल कर आते थे तब उन्होंने अन्न जल ले कर मार्ग में तुम से भेंट नहीं की, और यह भी कि उन्होंने अरम्नहरैम देश के पतोर नगर वाले बोर के पुत्र बिलाम को तुझे शाप देने के लिये दक्षिणा दी।

5परन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने बिलाम की ना सुनी; किन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे निमित्त उसके शाप को आशीष से पलट दिया, इसलिये कि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से प्रेम रखता था।

6तू जीवन भर उनका कुशल और भलाई कभी न चाहना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.