वायरनम्ही 23

तू जीवन भर उनका कुशल और भलाई कभी न चाहना।

Deuteronomy 23:6 (UKJV) You shall not seek their peace nor their prosperity all your days for ever.

4इस कारण से कि जब तुम मिस्र से निकल कर आते थे तब उन्होंने अन्न जल ले कर मार्ग में तुम से भेंट नहीं की, और यह भी कि उन्होंने अरम्नहरैम देश के पतोर नगर वाले बोर के पुत्र बिलाम को तुझे शाप देने के लिये दक्षिणा दी।

5परन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने बिलाम की ना सुनी; किन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे निमित्त उसके शाप को आशीष से पलट दिया, इसलिये कि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से प्रेम रखता था।

6तू जीवन भर उनका कुशल और भलाई कभी न चाहना।

7किसी एदोमी से घृणा न करना, क्योंकि वह तेरा भाई है; किसी मिस्री से भी घृणा न करना, क्योंकि उसके देश में तू परदेशी हो कर रहा था।

8उनके जो परपोते उत्पन्न होंवे यहोवा की सभा में आने पाएं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.