वायरनम्ही 23

किसी एदोमी से घृणा न करना, क्योंकि वह तेरा भाई है; किसी मिस्री से भी घृणा न करना, क्योंकि उसके देश में तू परदेशी हो कर रहा था।

Deuteronomy 23:7 (UKJV) You shall not detest an Edomite; for he is your brother: you shall not detest an Egyptian; because you were a stranger in his land.

5परन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने बिलाम की ना सुनी; किन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे निमित्त उसके शाप को आशीष से पलट दिया, इसलिये कि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से प्रेम रखता था।

6तू जीवन भर उनका कुशल और भलाई कभी न चाहना।

7किसी एदोमी से घृणा न करना, क्योंकि वह तेरा भाई है; किसी मिस्री से भी घृणा न करना, क्योंकि उसके देश में तू परदेशी हो कर रहा था।

8उनके जो परपोते उत्पन्न होंवे यहोवा की सभा में आने पाएं।

9जब तू शत्रुओं से लड़ने को जा कर छावनी डाले, तब सब प्रकार की बुरी बातों से बचा रहना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.