यहेजकेल 45

इस्राएल के प्रधान के लिये देश के सब लोग यह भेंट दें।

Ezekiel 45:16 (UKJV) All the people of the land shall give this oblation for the prince in Israel.

14और तेल का नियत अंश कोर में से बत का दसवां अंश हो; कोर तो दस बत अर्थात एक होमेर के तुल्य है, क्योंकि होमेर दस बत का होता है।

15और इस्राएल की उत्तम उत्तम चराइयों से दो दो सौ भेड़-बकरियोंमें से एक भेड़ वा बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएं अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएं जिस से उनके लिये प्रायश्चित्त किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

16इस्राएल के प्रधान के लिये देश के सब लोग यह भेंट दें।

17पर्वों, नये चांद के दिनों, विश्राम दिनों और इस्राएल के घराने के सब नियत समयों में होमबलि, अन्नबलि, और अर्घ देना प्रधान ही का काम हो। इस्राएल के घराने के लिये प्रायश्चित्त करने को वह पापबलि, अन्नबलि, होमबलि, और मेलबलि तैयार करे।

18परमेश्वर यहोवा यों कहता है, पहिले महीने के पहले दिन को तू एक निर्दोष बछड़ा ले कर पवित्र स्थान को पवित्र करना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.