यहेजकेल 45

और इस्राएल की उत्तम उत्तम चराइयों से दो दो सौ भेड़-बकरियोंमें से एक भेड़ वा बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएं अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएं जिस से उनके लिये प्रायश्चित्त किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

Ezekiel 45:15 (UKJV) And one lamb out of the flock, out of two hundred, out of the fat pastures of Israel; for a food offering, and for a burnt offering, and for peace offerings, to make reconciliation for them, says the Lord GOD.

13तुम्हारी उठाई हुई भेंट यह हो, अर्थात गेहूं के होमेर से एपा का छठवां अंश, और जव के होमेर में से एपा का छठवां अंश देना।

14और तेल का नियत अंश कोर में से बत का दसवां अंश हो; कोर तो दस बत अर्थात एक होमेर के तुल्य है, क्योंकि होमेर दस बत का होता है।

15और इस्राएल की उत्तम उत्तम चराइयों से दो दो सौ भेड़-बकरियोंमें से एक भेड़ वा बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएं अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएं जिस से उनके लिये प्रायश्चित्त किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

16इस्राएल के प्रधान के लिये देश के सब लोग यह भेंट दें।

17पर्वों, नये चांद के दिनों, विश्राम दिनों और इस्राएल के घराने के सब नियत समयों में होमबलि, अन्नबलि, और अर्घ देना प्रधान ही का काम हो। इस्राएल के घराने के लिये प्रायश्चित्त करने को वह पापबलि, अन्नबलि, होमबलि, और मेलबलि तैयार करे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.