यहेजकेल 45

पर्वों, नये चांद के दिनों, विश्राम दिनों और इस्राएल के घराने के सब नियत समयों में होमबलि, अन्नबलि, और अर्घ देना प्रधान ही का काम हो। इस्राएल के घराने के लिये प्रायश्चित्त करने को वह पापबलि, अन्नबलि, होमबलि, और मेलबलि तैयार करे।

Ezekiel 45:17 (UKJV) And it shall be the prince's part to give burnt offerings, and food offerings, and drink offerings, in the feasts, and in the new moons, and in the sabbaths, in all solemnities of the house of Israel: he shall prepare the sin offering, and the food offering, and the burnt offering, and the peace offerings, to make reconciliation for the house of Israel.

15और इस्राएल की उत्तम उत्तम चराइयों से दो दो सौ भेड़-बकरियोंमें से एक भेड़ वा बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएं अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएं जिस से उनके लिये प्रायश्चित्त किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

16इस्राएल के प्रधान के लिये देश के सब लोग यह भेंट दें।

17पर्वों, नये चांद के दिनों, विश्राम दिनों और इस्राएल के घराने के सब नियत समयों में होमबलि, अन्नबलि, और अर्घ देना प्रधान ही का काम हो। इस्राएल के घराने के लिये प्रायश्चित्त करने को वह पापबलि, अन्नबलि, होमबलि, और मेलबलि तैयार करे।

18परमेश्वर यहोवा यों कहता है, पहिले महीने के पहले दिन को तू एक निर्दोष बछड़ा ले कर पवित्र स्थान को पवित्र करना।

19इस पापबलि के लोहू में से याजक कुछ ले कर भवन के चौखट के खम्भों, और वेदी की कुसीं के चारों कोनों, और भीतरी आंगन के फाटक के खम्भों पर लगाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.