यहेजकेल 45

और तेल का नियत अंश कोर में से बत का दसवां अंश हो; कोर तो दस बत अर्थात एक होमेर के तुल्य है, क्योंकि होमेर दस बत का होता है।

Ezekiel 45:14 (UKJV) Concerning the ordinance of oil, the bath of oil, all of you shall offer the tenth part of a bath out of the cor, which is an homer of ten baths; for ten baths are an homer:

12और शेकेल बीस गेरा का हो; और तुम्हारा माना बीस, पच्चीस, या पन्द्रह शेकेल का हो।

13तुम्हारी उठाई हुई भेंट यह हो, अर्थात गेहूं के होमेर से एपा का छठवां अंश, और जव के होमेर में से एपा का छठवां अंश देना।

14और तेल का नियत अंश कोर में से बत का दसवां अंश हो; कोर तो दस बत अर्थात एक होमेर के तुल्य है, क्योंकि होमेर दस बत का होता है।

15और इस्राएल की उत्तम उत्तम चराइयों से दो दो सौ भेड़-बकरियोंमें से एक भेड़ वा बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएं अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएं जिस से उनके लिये प्रायश्चित्त किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

16इस्राएल के प्रधान के लिये देश के सब लोग यह भेंट दें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.