इब्रानियों 10

क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लोहू पापों को दूर करे।

Hebrews 10:4 (UKJV) For it is not possible that the blood of bulls and of goats should take away sins.

2नहीं तो उन का चढ़ाना बन्द क्यों न हो जाता? इसलिये कि जब सेवा करने वाले एक ही बार शुद्ध हो जाते, तो फिर उन का विवेक उन्हें पापी न ठहराता।

3परन्तु उन के द्वारा प्रति वर्ष पापों का स्मरण हुआ करता है।

4क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लोहू पापों को दूर करे।

5इसी कारण वह जगत में आते समय कहता है, कि बलिदान और भेंट तू ने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार किया।

6होम-बलियों और पाप-बलियों से तू प्रसन्न नहीं हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.