15सब ऊंचे गुम्मटों और सब दृढ़ शहरपनाहों पर ;
16तर्शीश के सब जहाजों और सब सुन्दर चित्रकारी पर वह दिन आता है।
17और मनुष्य का गर्व मिटाया जाएगा, और मनुष्यों का घमण्ड नीचा किया जाएगा; और उस दिन केवल यहोवा ही ऊंचे पर विराजमान रहेगा।
18और मूरतें सब की सब नष्ट हो जाएंगी।
19और जब यहोवा पृथ्वी के कम्पित करने के लिये उठेगा, तब उसके भय के कारण और उसके प्रताप के मारे लोग चट्टानों की गुफाओं और भूमि के बिलों में जा घुसेंगे॥