यशायाह 22

और उसकी कमर में तेरी पेटी कसकर बान्धूंगा, और तेरी प्रभुता उसके हाथ में दूंगा। और वह यरूशलेम के रहने वालों और यहूदा के घराने का पिता ठहरेगा।

Isaiah 22:21 (UKJV) And I will clothe him with your robe, and strengthen him with your girdle, and I will commit your government into his hand: and he shall be a father to the inhabitants of Jerusalem, and to the house of Judah.

19मैं तुझ को तेरे स्थान पर से ढकेल दूंगा, और तू अपने पद से उतार दिया जायेगा।

20उस समय मैं हिल्कियाह के पुत्र अपने दास एल्याकीम को बुलाकर, उसे तेरा अंगरखा पहनाऊंगा,

21और उसकी कमर में तेरी पेटी कसकर बान्धूंगा, और तेरी प्रभुता उसके हाथ में दूंगा। और वह यरूशलेम के रहने वालों और यहूदा के घराने का पिता ठहरेगा।

22और मैं दाऊद के घराने की कुंजी उसके कंधे पर रखूंगा, और वह खोलेगा और कोई बन्द न कर सकेगा; वह बन्द करेगा और कोई खोल न सकेगा।

23और मैं उसको दृढ़ स्थान में खूंटी की नाईं गाडूंगा, और वह अपने पिता के घराने के लिये वैभव का कारण होगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.