20मोआब की आशा टूटेगी, वह विस्मित हो गया; तुम हाय हाय करो और चिल्लाओ; अर्नोन में भी यह बताओ कि मोआब नाश हुआ है।
21चौरस भूमि के देश में होलोन,
22यहसा, मेपात, दीबोन, नबो, बेतदिबलातैम,
23और किर्य्यातैम, बेतगामूल, बेतमोन,
24और करिय्योत, बोस्रा, और क्या दूर क्या निकट, मोआब देश के सारे नगरों में दण्ड की आज्ञा पूरी हुई है।