अय्यूब 11

यदि तू अपना मन शुद्ध करे, और ईश्वर की ओर अपने हाथ फैलाए,

Job 11:13 (UKJV) If you prepare yours heart, and stretch out yours hands toward him;

11क्योंकि वह पाखण्डी मनुष्यों का भेद जानता है, और अनर्थ काम को बिना सोच विचार किए भी जान लेता है।

12परन्तु मनुष्य छूछा और निर्बुद्धि होता है; क्योंकि मनुष्य जन्म ही से जंगली गदहे के बच्चे के समान होता है।

13यदि तू अपना मन शुद्ध करे, और ईश्वर की ओर अपने हाथ फैलाए,

14और जो कोई अनर्थ काम तुझ से होता हो उसे दूर करे, और अपने डेरों में कोई कुटिलता न रहने दे,

15तब तो तू निश्चय अपना मुंह निष्कलंक दिखा सकेगा; और तू स्थिर हो कर कभी न डरेगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.